सड़क हादसे में सिविक वॉलेंटियर की मौत
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी ट्रक की टक्कर से एक सिविक पुलिस की मौत हो गई। मृतक का नाम उ
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 01:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: ट्रक की टक्कर से एक सिविक पुलिस की मौत हो गई। मृतक का नाम उज्ज्वल राय (27) है। यह घटना जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी राजमार्ग पर रानीनगर इलाके में हुई है। कोतवाली थाने के आईसी विश्वाश्रय सरकार ने कहा कि शुक्रवार रात को 11 बजे के करीब दुर्घटना हुई है। इसके तुरंत बाद ही उसे गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें