गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
संवाद सूत्र वीरपाड़ा गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम शरण
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम शरण छेत्री (25) है। वह रामझोड़ा चाय बागान का रहने वाला था। यह घटना गुरुवार रात को रामझोड़ा बाजार इलाके में घटी है। घटना के बाद से ही जानलेवा गाड़ी व चालक फरार हैं। इधर, हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपना रोष प्रकट किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से रास्ता जाम मुक्त कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़े लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं। नाबालिग लड़के बड़े स्पीड में गाड़ी चलाते हैं। इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें