हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुशेंद्र नाथ
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 05:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुशेंद्र नाथ राय (65) है। वह लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के झाड़ मटियाली कॉलोनी का निवासी था। स्थानीय निवासी व लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान मुन्नी राय ने कहा कि गुरुवार सुबह को सड़क के किनारे उन्होंने शव देखा। पास में ही हाथी के पैर के निशान थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुशेंद्र अपने किसी परिजन के घर गए थे, लेकिन रात को घर नहीं लौटे। सुबह सड़क के किनारे उसका शव मिला। इधर, घटना की सूचना पाकर माल थाने की पुलिस व वनकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें