कुदाल के हमले में गई पति की जान
संवाद सूत्र मालबाजार पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मृतक का नाम बिराज मुंडा (27) है। यह घटना मं
संवाद सूत्र, मालबाजार: पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मृतक का नाम बिराज मुंडा (27) है। यह घटना मंगलवार शाम को डुआर्स के योगेशचंद्र चाय बागान के मालहाटी डिवीजन के सनी लाइन इलाके में हुई है। हत्या की खबर मिलते ही क्रांति फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। बुधवार शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को बिराज शराब पीकर घर पहुंचा था। यहां आते ही पत्नी अरुता उरांव पर हमला कर दिया। शारीरिक अत्याचार से बचने के लिए अरुता ने अपने पति पर कुदाल से हमला कर दिया। इस दौरान गले में जोरदार चोट लगने से बिराज की मौके पर ही मौत हो गई। क्रांति फाड़ी के ओसी दिलीप सरकार ने कहा कि मंगलवार रात को ही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।