बिना नीति-आदर्श पर चल रही है राज्य सरकार: मुकुल
- भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर किया तीखा हमला
- भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर किया तीखा हमला जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: ममता बनर्जी के पतन का समय शुरू हो चुका है। आज अगर ज्योति बसु भी जिंदा होते तो उन्हें शर्म महसूस होता। जो ज्योति बसु व बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासनकाल में नहीं हुआ, वह आज ममता बनर्जी के समय में हो रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता मुकुल राय ने कही। शनिवार को जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के घुघुडांगा दासपाड़ा में भाजपा उम्मीदवार चंदन बर्मन के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मुकुल राय ने ममता बनर्जी व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने चोर को भगाने के चक्कर में डकैत को गद्दी पर बैठा दिया है। सरकार बिना किसी नीति आदर्श के ही काम कर रही है। मुख्यमंत्री चुनाव नहीं होने देना चाहती है। उसका एक भाई है जो वीरभूम में विरोधी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन ही भरने नहीं दिया।
माकपा के मुख्यमंत्री विदेश जाते थे, तो राज्य के लिये उद्योग का बंदोबस्त करते थे, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के मुख्यमंत्री से वह भी नहीं हो पा रहा है। 2011 से 2018 तक कितने उद्योग स्थापित हुए हैं, इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार अपना बता रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का नाम बदल दिया गया है। जिस छत्रधर महतो ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम योगदान दिया, आज उसी को जेल के भीतर रखा गया है। आज के सभा के दौरान कई तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा का झंडा थामा।