गड्ढ़ा खोदने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: घर के भीतर गड्ढ़ा खोदने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: घर के भीतर गड्ढ़ा खोदने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उक्त घटना धुपगुड़ी के मागुरमारी दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके की है। दक्षिण आलताग्राम की रहने वाली आकलिमा खातुन को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप जेठ व उसके बेटे पर लगा है। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला को धुपगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जेठ व उसके बेटे के खिलाफ धुपगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
घायल महिला आकलिमा खातुन ने कहा कि घर के सीमाना में गड्ढ़ा खोदने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जब वह पति से बात कर रही थी तभी अचानक जेठ ने उसपर हमला कर दिया। पीड़िता की मां आछिया खातुन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी पर तरह-तरह के अत्याचार कर रहे थे। इस बार हमला कर उसे घायल कर दिया गया है। वह न्याय की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।