जलपाईगुड़ी में प्रेमिका का अपहरण, शादी न करने पर दी एसिड से चेहरा जलाने की धमकी
जलपाईगुड़ी जिला के एक स्कूल से पहले प्रेमिका का अपहरण किया, फिर शादी न करने पर एसिड से चेहरा जला देने की धमकी भी दी। हालांकि लड़की को बरामद कर लिया गया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:49 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी जिला में एक स्कूल से प्रेमिका को प्रेमी ने अगवा कर लिया। इतना ही नहीं, शादी नहीं करने पर प्रेमिका का मुंह एसिड से जला देने की धमकी भी दी। पुलिस ने अपहृत प्रेमिका को बरामद कर लिया गया है। घटना शहर के आदरपाड़ा की है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक की एक छात्रा व कामारपाड़ा निवासी संजय कर्मकार के बीच पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय का उसके घर आना-जाना भी था। अचानक लड़की को पता चला कि संजय अच्छा लड़का नहीं है। वह चोरी-डकैती करता है। संजय ने जेल की हवा भी खाई है। इसके बाद से वह संजय को नजरअंदाज करने लगी। इसी वजह से संजय को गुस्सा आ गया। विगत 16 नवंबर को जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, उस समय संजय ने उसको उसकी मां के सामने ही बाइक पर उठा कर ले गया। काफी ढूंढने पर भी लड़की के माता-पिता को उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की रात को मयनागुड़ी में रहनेवाली संजय की मौसी के घर से छात्रा को बरामद किया गया।
पीडि़ता ने कहा कि संजय उसे उठा ले गया था। उससे जबरदस्ती शादी करना चाह रहा था। शादी नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसके माता-पिता से संपर्क करने नहीं दिया गया। पीडिता ने आरोपित को सजा की मांग की है। इधर उसके माता-पिता भी बेहद आतंकित हैं। पिता ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें