कामी विकास बोर्ड ने घरों का किया शिलान्यास
संवाद सूत्र, चामुर्ची: राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित कामी विकास व सांस्कृतिक बोर्ड द्वारा चामुर्ची फ
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 06:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, चामुर्ची: राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित कामी विकास व सांस्कृतिक बोर्ड द्वारा चामुर्ची फारेस्ट बस्ती में कामी समाज के गरीब तबके के आठ लोगों के घर का शिलान्यास किया गया। इसकी जानकारी सोमवार को चामुर्ची विश्वकर्मा समाज की ओर से श्याम बरेली व शरण सिन्चुरी ने दी। उन्होंने बताया कि चामुर्ची फारेस्ट लाइन इलाके में काफी संख्या में कामी समुदाय के गरीब तबके के परिवार रहते हैं। इन्हीं परिवारों को कामी विकास व संस्कृति बोर्ड की ओर से आठ मकान आवंटित किए गए हैं। घर का शिलान्यास होने पर बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार प्रकट किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें