पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, फालाकाटा: फालाकाटा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ फिर एक बार धर पकड़ अभियान
संवाद सूत्र, फालाकाटा: फालाकाटा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ फिर एक बार धर पकड़ अभियान चलाया। शुक्रवार देर रात को फालाकाटा छह माइल के मछली बाजार इलाके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनलोगों के पास से 22 हजार 510 रुपये नकद बरामद किया गया। सभी जुआरी दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को छह माइल बाजार में 10-12 लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए तीनों व्यक्ति पेशे से मछली व्यवसायी है। उनलोगों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। फालाकाटा थाना के आईसी सौम्यजीत राय ने कहा कि गिरफ्तार जुआरियों को अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया है। आगामी दिनों में भी जुआरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।