जलपाईगुड़ी: ब्रह्मपुत्र मेल से गिरकर यात्री की मौत, लोगों का आरोप- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन
जलपाईगुड़ी में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर चंदन मंडल नामक यात्री की मौत हो गई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग की घटना ...और पढ़ें
-1777283849563_m.webp)
ब्रह्मपुत्र मेल से गिरकर यात्री की मौत(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत की घटना से इलाके में हलचल है। मृतक का नाम चंदन मंडल है। वह झारखंड राज्य के निवासी थे। वह ट्रेन से कैसे गिरे, इसकी जांच की जा रही है।
जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर सोहन पाल ने बताया कि रविवार रात ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से एक युवक गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन द्वारा ट्रेन में चेन पुलिंग की कोई जानकारी नहीं है। अगर चेन पुलिंग होती, तो ट्रेन रुक जाती।
वे लोग गुवाहाटी जाने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कोकराझाड़ जा रहे थे। मृतक का नाम चंदन कुमार मंडल है, जो झारखंड के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बड़दिघी गांव का रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि गुवाहाटी जाते समय जलपाईगुड़ी के रानीनगर इलाके में वह ट्रेन से गिर गए। रानीनगर स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इस घटना की सूचना दी। युवक के साथ उसकी बहन भी थी, जो कोकराझाड़ पहुंच चुकी है।
रानीनगर स्टेशन के स्टेशन मास्टर मधुमंगल सरकार ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री की मौत हुई है। शव को बरामद कर जीआरपी द्वारा अस्पताल भेजा गया है। चेन पुलिंग किए जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
हालांकि, घटना से जुड़ी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चलाए जा रहे हैं और बताया जा रहा है की घटना के बाद स्वजन ने चेन पुलिंग की, लेकिन ट्रेन रुकी नहीं।
