Move to Jagran APP

तृणमूल जिलाध्यक्ष के बीच सौरभ गुट के सहयोगियों के बीच खिंचातानी जारी

- उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव भी नहीं सुलझा पाए मामला जागरण संवाददाता जलपा

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 07:37 PM (IST)
तृणमूल जिलाध्यक्ष के बीच सौरभ गुट के सहयोगियों के बीच खिंचातानी जारी
तृणमूल जिलाध्यक्ष के बीच सौरभ गुट के सहयोगियों के बीच खिंचातानी जारी

- उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव भी नहीं सुलझा पाए मामला

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किसान कल्याणी के साथ सौरभ चक्रवर्ती के सहयोगी के बीच चल रही खिंचातानी जारी है। उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव भी इनलोगों की समस्या का समाधान करने में असफल हुए। लगातार दो बार बैठक करने के बाद भी सौरभ चक्रवर्ती के सहयोगी व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के बाद जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसान कल्याणी को नियुक्त किया गया। किसान कल्याणी ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही सौरभ चक्रवर्ती के ब्लाक अध्यक्ष कमेटी को खारिज करते हुए अपने पसंद के लोगों की नियुक्ति की। इसके बाद से विभिन्न ब्लाक के अध्यक्ष का गुस्सा फुट पड़ा। आरोप है कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद से किसान कल्याणी उनलोगों को किसी काम में नहीं लगा रहे है।

इन सब विवादों के बीच उत्तर बंग कोर कमेटी के चेयरमैन गौतम देव ने सोमवार को जिले के पुराने सभी ब्लाक अध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष किसान कल्याणी को लेकर सर्किट हाउस में बैठक की। लेकिन वहां पर भी समाधान नहीं निकला। इसके बाद गौतम देव ने कहा कि समस्या है। इसलिए इन सभी को एकसाथ लेकर बैठाया गया है। पहले जिनलोगों ने काम किया है। उनके बीच जिलाध्यक्ष के साथ एक दूरी बनी हुई है।

वही दूसरी ओर धुपगुड़ी टाउन ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष अपूर्व राय ने कहा कि किसान कल्याण जिले को संभाल पाएंगे, या नहीं, यह कहना मुश्किल है। 2021 साल में ममता बनर्जी उनसे सब हिसाब समझ लेगी। हमलोगों ने जिलाध्यक्ष किसान कल्याणी के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की है। वे क्या करना चाहते है यह चीज उन्हें ही मालूम है।

इधर किसान कल्याणी ने कहा कि आज उनलोगों के बारे में हमें कोई टिप्पणी नही करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.