Move to Jagran APP

जलपाईगुड़ी नगरपालिका में 21 लोग डेंगू रोग से पीडि़त

- नगरपालिका इलाके में पीड़ित होने वाले रोगी बाहर से शिकार होकर आए है सैकत चटर्जी ज

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
जलपाईगुड़ी नगरपालिका में 21 लोग डेंगू रोग से पीडि़त
जलपाईगुड़ी नगरपालिका में 21 लोग डेंगू रोग से पीडि़त

- नगरपालिका इलाके में पीड़ित होने वाले रोगी बाहर से शिकार होकर आए है : सैकत चटर्जी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : राज्य के स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में जलपाईगुड़ी नगरपालिका में 21 लोग डेंगू रोग से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग के इस रिपोर्ट के बाद से डेंगू से बचाव के लिए जलपाईगुड़ी नगरपालिका ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

इधर नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नगरपालिका इलाके में जो भी लोग डेंगू रोग से पीड़ित है। वे बाहर से डेंगू जीवाणू से पीड़ित होकर आए है। नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल सैकत चटर्जी का भी यही बयान है। उन्होंने कहा कि इस बीच नगरपालिका ने जोर शोर से प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार डेंगू रोग से बचाव के लिए पिछले कई महीने पहले से जलपाईगुड़ी नगरपालिका ने अपने 25 वार्डो में जागरूकता व बचाव के लिए काम शुरू कर दिया था। घर घर जाकर इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। डेंगू रोग के बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए, इसके लिए प्रचार अभियान शुरू किया जा चुका है। टीम के सदस्य लोगों के घर-घर जाकर जागरूक करने का काम कर रहे है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरवरी महीने से ही जलपाईगुड़ी नगरपालिका वार्ड-वार्ड में सर्वे का शुरू कर चुकी है। कुल 25 वार्ड में 32 हजार छोटे-बड़े घर है। जिसकी कुल आबादी दो लाख है। जिसमें अधिकांश लोग नौकरी पेशा है। इनमें से अधिकांश लोग बाहर रहते है।

जलपाईगुड़ी स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार चालू महीने के चार तारीख तक जिले में 914 लोग डेंगू रोग से पीड़ित है। नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ प्रलय साहा ने कहा कि हर महीने दो बार करके सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है।

नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल सैकत चटर्जी ने कहा कि जो भी यहां पर डेंगू रोग से पीड़ित है। वे लोग बाहर से पीड़ित होकर आए है। स्वास्थ्य कर्मियों ने इनलोगों के बारे में पता लगाया है कि ये लोग कोलकाता गए थे। कोई सिलीगुड़ी एवं कुछ लोग डुवार्स इलाके में रहते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.