नशीले दवा के साथ युवक गिरफ्तार
संवादसूत्र जयगांव एस एस बी 53 वीं वाहिनी ने मंगलवार को गुप्त सुचना के आधार पर कालचीनी रागाम
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 07:29 PM (IST)
संवादसूत्र, जयगांव : एस एस बी 53 वीं वाहिनी ने मंगलवार को गुप्त सुचना के आधार पर कालचीनी रागामाटी रोड में अभियान चलाकर नशीली दवा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
एस एस बी 53 वी वाहिनी के कमाडेंट अरविन्द कुमार ने कहा कि गुप्त सुचना के आधार पर इस दिन अभियान चलाया गया था। जिसमें डब्ल्यूबी 70-जे -3334 नंबर के वेगनार कार को रोका गया। इसके बाद उस कार में रखे विंकीरेक्स सिरप 180 बोतल एवं पयईवों सपास प्लस कैप्सूल के 90 पत्ते बरामद किए गए। इस नशीली दवा के साथ कालचीनी थाना के अधीन के चिंचुला निवासी सायन गुहा नामक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पास से नकद 37200 रूपये भी बरामद किया गया। सभी सामान को कालचीनी पुलिस को सौंप दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें