चाय बागान में मिला हाथी का घायल बच्चा, वनकर्मी करा रहे उसका उपचार
जलपाईगुड़ी के एक चाय बागान में सोमवार को तड़के घायलावस्था में हाथी का एक बच्चा पाया गया। वन विभाग उसका इलाज करा रहा है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 06:19 PM (IST)
नागराकाटा [संवाद सूत्र ]। सोमवार को मेटेली ब्लॉक के चालसा चाय बागान से करीब ढाई वर्ष का हाथी का बच्चा घायल स्थिति में मिला। वह नर है। खबर मिलते ही वन विभाग के खूनिया रेंज से वनकर्मी आकर उसे अपने साथ ले गए। उसे इलाज के लिए गोरूमारा ले जाया गया।
बताया गया कि सोमवार तड़के चाय बागान के लोगों ने मां के साथ हाथी के बच्चे को भी बागान में घूमते देखा। शायद बच्चे के घायल रहने के कारण उससे चला नहीं जा रहा था, लिहाजा उसकी मां उसे अपने साथ नहीं ले जा पाई। उसको बागान में ही छोड़कर उसकी मां चापरामारी जंगल की ओर चली गई। इसकी सूचना मिलते ही हाथी के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चालसा बागान के वेलफेयर मैनेजर राहुल शर्मा ने कहा कि हाथी के बच्चे के पीछे के दाएं पैर में चोट लगी है। वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें