अंबियक बागान में मिला 'हिमालयन गोराल'
संवाद सूत्र, नागराकाटा: गोरूबथान के अंबियक बागान से दुर्लभ प्रजाति का एक हिमालयन गोराल मिला
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 04:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, नागराकाटा: गोरूबथान के अंबियक बागान से दुर्लभ प्रजाति का एक हिमालयन गोराल मिला है। अपर नेवड़ा रेंज के अंतर्गत इलाके में शनिवार शाम सुबह को स्थानीय लोगों ने गोराल को देखा। ये प्राणी अधिकांश तौर पर हिमालयन क्षेत्रों में उंचाइयों पर देखने को मिलता है। वन विभाग के अनारी वाइल्ड लाईफ के वार्डन सीमा चौधरी ने कहा कि गोराल शाकाहारी प्राणी है। दुर्लभ प्राणियों में इसका नाम सबसे उपर पाया जाता है। नेवड़ावैली में इस प्रकार के प्राणी पाए जाने का अनुमान ही लगाया जाता था, लेकिन पहली बार जंगल में गोराल मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें