उदलाबाड़ी के देवीपाड़ा में भूत का आतंक, घरों में फेंका गया पत्थर
उदलाबाड़ी के देवी पाड़ा इलाके में एक बार फिर लोगों में भूत का आंतक देखा जा रहा है।
By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 08:01 AM (IST)
मालबाजार, जेएनएन। फिर एक बार लोगों में भूत का आंतक देखा जा रहा है। यह घटना उदलाबाड़ी के देवी पाड़ा इलाके की है। सोमवार रात को 10 बजे के करीब अचानक लगातार पत्थर फेंके जाने से लोग डर गए। सभी घर से बाहर निकलकर आ गए। घटना की सूचना पाकर पूर्व पंचायत सदस्य दिलीप चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उसके सामने भी पत्थर फेंका जा रहा था। उन्होंने कहा कि पत्थर कहां से फेंका जा रहा था, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उक्त घटना के चलते शिशु व महिलाएं काफी डरे हुए थे।
स्थानीय युवक कौशिक सरकार ने कहा कि रात को खाने के बाद अपने घर के बरामदे पर बैठा हुआ था। तभी अचानक एक व्यक्ति आकर बैठ गया। नाम पूछने पर वह तुरंत गायब भी हो गया। इस घटना की जानकारी उसे मालबाजार पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन उन लोगों के सामने भी पत्थर फेंका गया। फिलहाल इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें