Move to Jagran APP

केरल में फंसे श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

- पहाड़पुर ग्राम पंचायत के 40-50 श्रमिक केरल के बाढ़ में फंसे - एक श्रमिक ने मदद के लिए जार

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 05:55 PM (IST)
केरल में फंसे श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
केरल में फंसे श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

- पहाड़पुर ग्राम पंचायत के 40-50 श्रमिक केरल के बाढ़ में फंसे

loksabha election banner

- एक श्रमिक ने मदद के लिए जारी किया वीडियो टेप

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: केरल में श्रमिक का काम करने गए जलपाईगुड़ी के कुछ निवासी बाढ़ में फंस गए हैं। वे लोग अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। बाढ़ में फंसे एक श्रमिक ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की गुहार लगाई है। जलपाईगुड़ी पहाड़पुर ग्राम पंचायत के छली पाड़ा, बाजित पाड़ा, कालियागंज समेत अलग-अलग इलाकों के करीब 40 से 50 श्रमिक रोजगार के लिए केरल में काम करने गए थे। लेकिन वर्तमान समय में भयानक बाढ़ में सभी फंस गए हैं। अब इन हालातों में सभी वापस घर लौटना चाहते हैं। श्रमिकों को खाने-पीने की भी लाले पड़े हैं। परिवार के लोगों का फोन से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। अपने लोगों के लिए परिवार के सदस्यों का भी खाना-पीना बंद हो गया है।

केरल से एक युवक हाफिजुल रहमान ने वीडियो के माध्यम से बताया कि वे लोग किसी तरह तीन मंजिले मकान में जीवन काट रहे हैं। इसलिये वह मुख्यमंत्री से घर वापस लौटने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। जलपाईगुड़ह छली पाड़ा के निवासी सैयद अली ने कहा कि उसका बेटा केरला के बाढ़ में फंसा हुआ है। घर वापस आना चाहता है। इसलिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आवेदन कर बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.