हाथी ने तोड़ा रसोई घर का दीवार
संवाद सूत्र वीरपाड़ा फिर एक बार जंगली हाथी ने उत्पात मचाकर एक घर का दीवार तोड़ दिया। यह घ
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: फिर एक बार जंगली हाथी ने उत्पात मचाकर एक घर का दीवार तोड़ दिया। यह घटना रविवार तड़के वीरपाड़ा लोअर बिरबिटी इलाके की है। क्षतिग्रस्त घर के मालिक बलराम प्रधान ने बताया कि रविवार तड़के हाथी घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ही दीवार तोड़ दिया। गहरी नींद में होने के कारण उनलोगों को हाथी के बारे मं पता नहीं लगा। जिस घर का दीवार तोड़ा गया वह रसोई घर था। उसमें रखे अनाज को भी हाथी ने नष्ट कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो यहां हाथियों का हमला प्रतिदिन ही हो रहा है। इसके बावजूद वन अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। दलगांव के डिप्टी रेंजर प्रकाश थापा ने कहा कि परिवार द्वारा नुकसान का पूरा ब्यौरा देने पर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।