हाथी के हमले से घर को नुकसान
संवाद सूत्र, मालबाजार: देर रात हाथी ने उत्पात मचाकर एक श्रमिक आवास को तोड़ दिया। साथ ही दू
संवाद सूत्र, मालबाजार: देर रात हाथी ने उत्पात मचाकर एक श्रमिक आवास को तोड़ दिया। साथ ही दूसरे श्रमिकों के घर में धान, चावल व अन्य खाद्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया। यह घटना शनिवार शाम को मेटली ब्लॉक के नागेश्वरी चाय बागान के 22 नंबर लाइन इलाके की है। हाथी घुसने के बाद से ही इलाके के लोगों का भय का माहौल देखा जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दो बजे के करीब नकाटी जंगल से निकलकर नागेश्वरी बागान के 22 नंबर सेक्शन में घुस गया। इस दौरान घर में सभी सो रहे थे। घर मालिक कृष्णनाथ भूमिज ने खुद को व परिवार को घर से बाहर निकालकर किसी तरह जान बचाई। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर से चल गया। वर्तमान समय में परिवार असहाय होकर खुले आकाश के नीचे जीवन काटने को मजबूर हैं। परिवार वालों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियम के अनुसार आवेदन करने पर मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।