मृत अवस्था में मिला हिरण
संवाद सूत्र, जयगांव: फिर एक बार जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मा
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:32 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: फिर एक बार जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कालचीनी थाना के अंर्तगत राइमटांग बीट के आरटीबी एक नंबर कंपाटमेंट की है। इस इलाके में एक हिरण मृत अवस्था में पाया गया था। प्राथमिक अनुमान है कि बंदूक की गोली या तीर लगने से हिरण की मौत हुई है। बक्शा टाईगर के रिजर्व डीएफडी कल्याण राय ने बतया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हिरण के मृत्यु के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। इस घटना को लेकर कालचीनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें