धनराज बना रहा तीन फीट की काली प्रतिमा
संवाद सूत्र मेटली चार वर्ष से पढ़ाई के साथ दुर्गा प्रतिमा बनाते आ रहे धनराज छेत्री ने इस बार
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, मेटली : चार वर्ष से पढ़ाई के साथ दुर्गा प्रतिमा बनाते आ रहे धनराज छेत्री ने इस बार विशेष अनुरोध पर काली प्रतिमा बनाने का काम शुरू किया है। मेटली बाजार के हटखोला के निवासी धनराज द्वारा बनाए जा रहे तीन फीट की काली प्रतिमा दर्शकों को काफी आकर्षित करने वाली है। एमए की पढ़ाई कर रहे धनराज प्रतिवर्ष दुर्गा की प्रतिमा बनाकर घर में पूजा का आयोजन करता है। धनराज ने कहा कि वह काफी समय से दुर्गा प्रतिमा बनाते आ रहा है। इस बार विशेष आग्रह पर काली की प्रतिमा बना रहे हैं। प्रतिमा बनाने के अलावा वह मेटली बाजार के एक राशन की दुकान में काम करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें