धान खेत में मिला मृत हाथी
संवाद सूत्र मालबाजार फिर एक बार धान खेत इलाके में मृत हाथी पाया गया। यह घटना गाजलडोबा प
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : फिर एक बार धान खेत इलाके में मृत हाथी पाया गया। यह घटना गाजलडोबा पर्यटन केंद्र के पास मिलन पल्ली इलाके की है। प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट लगने से हाथी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। इधर, मृत हाथी के बारे में सूचना मिलते ही बिजली कर्मी, वन कर्मी व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में हर जगह धान का जंगल हो रखा है। साथ ही यह मौसम धान पकने का समय है। इसलिये रात के अंधेरे में हाथी भोजन की तलाश में धान खाने निकलते हैं। दूसरी ओर किसान अपनी फसल बचाने के लिए कहीं बिजली का तार तो कहीं कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। हाथी की मौत के लिए उक्त कारण भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।