मिस्त्री की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जयगांव: जहीदुल इस्लाम नामक मिस्त्री की हत्या के आरोप में राहुल हक नामक युवक को
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: जहीदुल इस्लाम नामक मिस्त्री की हत्या के आरोप में राहुल हक नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत सात मई को शहर के बेद ब्यास स्कूल के पास जहीदुल का उसके ठेकेदार के बेटे राहुल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल ने धारदार हथियार से जहीदुल की हत्या कर दी। जयगांव थाना के प्रभारी पेलजर भूटिया ने कहा कि हत्या के आरोप में ही राहुल को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर चार दिनों के रिमांड पर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें