पारिवारिक सुलह को लेकर बुलाई गई बैठक में मारपीट, दो गिरफ्तार
- पति व ससुराल वालों पर अत्याचार का आरोप, मयनागुड़ी पुलिस ने शुरू की जांच जागरण संवाददा
- पति व ससुराल वालों पर अत्याचार का आरोप, मयनागुड़ी पुलिस ने शुरू की जांच
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध नहीं था। बीच-बीच में पत्नी पर अत्याचार किया जाता था। इसके अलावा पत्नी को बांज कहकर भी अपमानित किया जाता था। इसलिये दोनों पक्षों को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इस दौरान सुलह न होकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना मयनागुड़ी उतर मोयामारी इलाके की है। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। मयनागुड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले मयनागुड़ी उत्तर मोयामारी के निवासी श्रीकृष्ण पाल के साथ मीता पाल का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले मीता पर अत्याचार करने लगे थे। उसे बांज कहकर संबोधित किया जाने लगा था। बीच-बीच में पति श्रीकृष्ण भी पैसे की मांग करता था। ससुराल वालों से काफी सुनने के बाद मीता ने अपना चेकअप भी कराया, लेकिन डाक्टर ने उसे क्लीन चीट दे दिया था। डाक्टर ने साफ बताया दिया कि मीता शरीर में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। शारीरिक जांच कराने के बाद मीता के ससुराल वाले और अधिक आक्रोशित हो गए। उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद लोगों ने बातचीत के माध्यम से समस्या का हल निकालने का प्रस्ताव दिया। बैठक के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझ पड़े। फिर विवाद मारपीट में बदल गया। श्रीकृष्ण मारपीट के आरोपों से साफ इंकार किया है। इधर, मयनागुड़ी पुलिस ने ननद ममता सरकार व व पड़ोसी भानू मजूमदार को गिरफ्तार किया है। मयनागुड़ी के आइसी नंद कुमार दत्त ने कहा कि मामले की छानबी की जा रही है।