Move to Jagran APP

फंदे से लटकता शव बरामद

संवाद सूत्र, नागराकाटा: घर से व्यक्ति का फंदे में लटकता शव बरामद हुआ। मृतक का नाम रघुनाथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 02:47 PM (IST)
फंदे से लटकता शव बरामद
फंदे से लटकता शव बरामद

संवाद सूत्र, नागराकाटा: घर से व्यक्ति का फंदे में लटकता शव बरामद हुआ। मृतक का नाम रघुनाथ मिर्धा (65) बताया गया। वह चालसा के अली हुसैन पाड़ा का रहने वाला था। उक्त घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रेल का रिटायर्ड कर्मचारी था। पत्नी व बच्चे बाहर रहते हैं। शनिवार सुबह को स्थानीय लोगों ने रघुनाथ को घर से बाहर निकलते नहीं देखा तो चिंतित हो गए। इसके बाद मेटली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो रघुनाथ का शव फंदे से लटका हुआ था। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह समाचार फैलते ही आसपास के लोग भीड़ जमा करने लगे। गत दो दिनों में मेटली पुलिस ने तीन शवों को बरामद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.