आग में जलकर महिला की मौत
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: बुधवार शाम को अचानक आग में जलकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका क
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: बुधवार शाम को अचानक आग में जलकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम पियाली चौधरी (43) बताया गया। यह घटना वीरपाड़ा के सुभाषपल्ली इलाके की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने अचानक घर से धूंआ निकलते देखा। फिर उस का घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो पियाली जलकर मृत हो गई थी। घटना के दौरान महिला के दो बच्चे भी घर में ही सो रहे थे। अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के कारणों के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ये हादसा था या फिर आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में मातम छा गया।