फंदे से लटका महिला का शव बरामद
संवाद सूत्र, जयगांव: शहर के बहुबाजार स्थित किराये के मकान में महिला का फंदे से लटका शव ब
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 07:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: शहर के बहुबाजार स्थित किराये के मकान में महिला का फंदे से लटका शव बरामद हुआ। घर से मिले वोटर कार्ड के अनुसार मृतका का नाम फुलेश्वरी राय (35) था। वह कूचबिहार की रहने वाली थी। महिला कुछ दिन पहले ही यहां एक मकान किराये पर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही जयगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। जयगांव थाना के प्रभारी पेलजर भूटिया ने कहा कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें