रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बेटे को भावनात्मक सुसाइड नोट लिखकर रिटायर्ड सरकारी कर्मच
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: बेटे को भावनात्मक सुसाइड नोट लिखकर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम तुषार कांति सरकार (68) बताया गया। यह घटना जलपाईगुड़ी नगरपालिका के अंतर्गत महंत पाड़ा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार वह विभिन्न रोगों से ग्रसित था। रोगों के चलते हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहता था।रविवार सुबह को परिवार वालों ने दूसरे मंजिले पर जाने के लिए बने सिढी के सामने तुषार का फंदे से लटका शव देखा। इसके बाद कोतवाली थाने में घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आत्महत्या से पहले उसने एक भावनात्मक पत्र लिखा। इसमें परिवार के सभी सदस्यों के देखभाल करने की बात लिखी हुई थी। तुषार कांति तीस्ता बैरेज में एंबुलेंस चालक के रूप में काम करता था। वर्ष 2014 में रिटायर्ड हुआ था।