पिंजड़े में कैद हुआ गैरगांडा चाय बागान में उत्पात मचाने वाला तेंदुआ
कैचवर्ड वन्य प्राणी -बागान में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था तेंदुआ -14 फरवरी को ते
कैचवर्ड : वन्य प्राणी
-बागान में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था तेंदुआ
-14 फरवरी को तेंदुए के हमले से युवती पर किया गया था हमला, इसके बाद बागान में जगह-जगह लगाया गया पिंजड़ा
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा : डुवार्स के गैरगांडा चाय बागान में उत्पात मचाने वाला तेंदुए के पकड़े जाने से इलाके में शांति का माहौल है। बुधवार को जंगल में गुप्त रूप से लगाये गए पिंजड़ें में सात-आठ साल के तेंदुए को देखकर लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। पिछले कुछ दिनों से लोगों ने बागान में तेंदुए को देखकर वन विभाग को इसे लेकर सूचित किया था।
गैरगांडा चाय बागान के श्रमिकों ने बताया कि आज सुबह तेंदुए की आवाज सुनकर हम घर से बाहर निकले।सभी हाथों में लाठी-डंडे लेकर बागान की ओर गए। देखा कि बागान के 16 नंबर सेंक्सन में एक पिंजड़े में तेंदुआ फंसा हुआ है और लोगों को देखकर दहाड़ रहा था। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। इस संबंध में बागान के ग्राम पंचायत के सदस्य नारायण खोड़ा ने बताया कि विगत 14 फरवरी को एक तेंदुए ने युवती पर हमला किया था। इसे लेकर बागान में जगह-जगह पिंजड़ा लगाया गया था। कुछ दिन पहले बागान में तेंदुए के पैर के छाप मिले थे। साथ ही बागान के श्रमिक ने बागान में तेंदुए को कई बार देखा भी था। मंगलवार देर रात को तेंदुआ बकरी के लोभ में पिंजड़े में फंस गया।
वन विभाग के लंकापांडा के रेंज के रेंजर अरूप सरकार ने बताया कि मादा तेंदुए को दक्षिण खयेरबारू़ी के रेसक्यू सेंटर में रखा गया है।
कैप्शन : पिंजड़े में दहाड़ता तेंदुआ