कांग्रेस सांसद गौरव पहुंचे मालबाजार, बालाजी मंदिर में की पूजा
संवाद सूत्र, मालबाजार: असम से कांग्रेस सांसद व पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक गौरव गगोई और दार्जिलिंग
संवाद सूत्र, मालबाजार: असम से कांग्रेस सांसद व पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक गौरव गगोई और दार्जिलिंग जिला के कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक शंकर मालाकार माल शहर स्थित शिवहोम बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर की भव्य सुदंरता देखकर गौरव गगोई काफी खुश नजर आए। शनिवार को पार्टी के नेतृत्व माल शहर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान उत्तर बंगाल व डुवार्स इलाके में पार्टी के सांगठनिक शक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दिन पार्टी नेतृत्व कालिम्पोंग के कालीझोड़ा जाने वाले थे, लेकिन भूस्खलन के चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। इसके बाद सभी मालबाजार पहुंचे। सांसद गौरव गगोई ने कहा कि उत्तर बंगाल एतिहासिक स्थान है। वह कई इलाकों का भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के अलावा स्थानीय लोगों से भी बात की है। वर्तमान समय में देश के कई समस्याओं से जनता ग्रसित है। जनता केंद्र सरकार को हटाना चाहती है। वहीं विधायक शंकर मालाकार ने कहा कि गौरव गगोई युवा सांसद है। उन्हें देखकर उत्तर बंगाल के कांग्रेस पार्टी के युवाओं में भी एक नई जोश पैदा होगी। उत्तर बंगाल में सबसे बड़ी समस्या चाय श्रमिकों की है। केंद्र सरकार श्रमिकों को वंचित कर रही है।