Move to Jagran APP

भाजपा की ओर से बिन्नागुड़ी में गरीबों के बीच बांटे गए कपड़े

जलपाईगुड़ी जिला के बिन्नागुड़ी बाजार में स्थित नालंदा शिशु निकेतन परिसर में रविवार को भाजपा की ओर से गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण समारोहपूर्वक किया गया।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 01:57 PM (IST)
भाजपा की ओर से बिन्नागुड़ी में गरीबों के बीच बांटे गए कपड़े
भाजपा की ओर से बिन्नागुड़ी में गरीबों के बीच बांटे गए कपड़े
बिन्नागुड़ी [संवादसूत्र] । जलपाईगुड़ी जिला के बिन्नागुड़ी बाजार स्थित नालंदा शिशु निकेतन प्राइमरी स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की सभा आयोजन रविवार को किया गया। इसमें पार्टी के बिन्नागुड़ी अंचल इकाई की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मदारी हाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज तिग्गा उपस्थित थे। उन्होंने बिन्नागुड़ी अंचल के 23 गांवों से आए लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया।
इस अवसर पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के बानरहाट मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, राजा छेत्री, राजा जायसवाल, दिनेश सिंह, गोकुल मिजर व अन्य नेता उपस्थित थे।
विधायक मनोज तिग्गा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र नाम की चीज है ही नहीं। इसको बचाने के लिए भाजपा ने पूरे बंगाल में रथयात्रा निकालने का प्रयास किया था। इसे कानूनी अड़चन के बाद रोक दिया गया।  अब कानूनी अड़चन समाप्त हो चुकी है। गणतंत्र बचाओ रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसे राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है, पर हमारा राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर अभी तक यहां के लोग संत्रास का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह संत्रास फैलाने वाली पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार है। आप धैर्य रखिए, वह दिन दूर नहीं जब पश्चिम बंगाल में कमल ही कमल खिलेगा। इसी प्रकार और भी कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.