तीन जगहों पर लगाए गए कैमरे
संवाद सूत्र, जयगांव: आम लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जयगांव शहर के नेहरू रोड , भगत सिं
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: आम लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जयगांव शहर के नेहरू रोड , भगत सिंह नगर रोड व बहु बाजार के पास तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरा प्रशासन की ओर से नहीं बल्कि समाजसेवी व शहर के पूर्व उप प्रधान अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा लगाया गया है। मालूम हो कि उक्त जगहों पर कैमरा नहीं होने के कारण चोरी समेत कई घटनाएं हो रही है। लेकिन अब कैमरा गल जाने से आपराधिक मामलों में जरूर कमी आएगी। समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आम लोगो की सुरक्षा को धयान में रख कर शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगवाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें