वर्ल्ड मार्शल आर्ट में वीरपाड़ा को 10 पदक
राजस्थान में आयोजित व्लर्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में वीरपाड़ा के खिलाड़ियों को 10 पदक प्राप्त हुआ। वरुण तिवारी को स्वर्ण पदक मिला।
By Edited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 04:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा : खेल की दुनिया में वीरपाड़ा डुवार्स स्पोर्टस एकेडमी के छात्रों ने अपना अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। विगत 10 जनवरी से 13 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित इंडियन मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आइएमएस वर्ल्ड कुमिती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में वीरपाड़ा को 10 पदक प्राप्त हुआ। वरुण तिवारी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। दावा लामा, यश गुंजन व आशी चौधरी को रजत पदक, प्रतिमा भगाल, विभास लिंबु, वेदांत मिश्राम, संभावी ठाकुर, सोहान सिंधे व मोहित दास को कांस्य पदक मिला। यह जानकारी कोच अनिल लोहरा ने दी। प्रतियोगिता में 40 देशों के प्रतियोगितयों ने हिस्सा लिया था। वीरपाड़ा से 15 प्रतियोगी हिस्सा लिए थे। अनिल लोहरा को श्रेष्ठ निर्णायक के सम्मान से नवाजा गया। मंगलवार को सफल प्रतियोगी पदकों के साथ कांचनकन्या ट्रेन से वीरपाड़ा लौटे। कोच अनिल लोहरा ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें