नदी में समाने की कगार पर जंगलों का कई हिस्सा
- पिकनिक स्पॉट व पेड़ को भी नदी बहा ले गए, लोगों की बढ़ी परेशानी - सिंचाई विभाग ने ब
- पिकनिक स्पॉट व पेड़ को भी नदी बहा ले गए, लोगों की बढ़ी परेशानी
- सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण का दिया आश्वासन संवाद सूत्र, नागराकाटा: कटाव के चलते एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट नदी में समाने की कगार पर है। स्थानीय लोगों ने पिकनिक स्पॉट का नाम न्यू दिघा रखा था। इतना ही नहीं पास के नाथुआ जंगल का पेड़ भी खरस्त्रोता नदी में समाते जा रहा है। नदी से सटे तीन ग्रामों में खतरा बढ़ते जा रहा है। उक्त घटना नागराकाटा ब्लॉक के आंगराभाषा के दोनों ग्राम पंचायत व पश्चिम खैरकाटा इलाके की है। स्थानीय लोगों की माने तो इस प्रकार का कटाव नदी में कभी नहीं देखा था।
वन विभाग सूत्रों की माने तो नाथुआ रेंज के अंतर्गत कई हेक्टेयर जमीन पर जंगल है। डायना जंगल के पास खाली पड़े जमीन पर काफी पेड़ लगाए गए थे। साथ ही ये एक पिकनिक स्पॉट के रूप में परिचित होने लगा था। लेकिन कटाव के चलते 20 हेक्टेयर जंगलों का जमीन नदी में समा गया है। प्रतिदिन ही एक के बाद एक पेड़ नदी में समाने जा रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कटाव के चलते पश्चिम खैरकाटा के अलावा जलढ़ाका चाय बागान व मझियाली नामक बस्ती का हिस्सा भी नदी में समाते जा रहा है।
पश्चिम खैरकाटा के नाथुआ जंगल सूर्य बहादुर छेत्री, विश्वनाथ साह ने कहा कि देखते देखते ही पिकनिक स्पॉट नदी में समा गया। उक्त समस्या बांध न होने के कारण ही हो रहा है। वन विभाग के अनारी वाइल्ड लाइफ के वार्डन सीमा चौधरी ने कहा कि इस बारे में सिंचाई विभाग से बात की जाएगी। सिंचाई विभाग के बानरहाट वन विभाग के अधिकारी सुब्रत सुर ने कहा कि उक्त घटना की रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा। यहां स्टेट प्लान के माध्यम से बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा।