अजगर पकड़कर वन विभाग को सौंपा
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जाली काटकर अजगर पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया गया। स्थानीय
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 05:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जाली काटकर अजगर पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने ही अजगर को पकड़ा। राजगंज ब्लॉक के हरिचरणविटा के संजय चौधरी पोल्ट्री फार्म से प्रतिदिन मुर्गियां चोरी हो रही थी। लेकिन लोगों को कुछ पता नहीं चल पा रहा था। रविवार को फार्म के कर्मचारी मुर्गियों को खाना देने पहुंचे थे। इस दौरान फार्म को घिरे में जाल में बड़े आकार का अजगर फंसा हुआ देखा गया। बाद में फार्म के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने मिलकर जाली को काटकर सांप को पकड़ा। बाद में अजगर वन विभाग को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें