नियंत्रण खोकर बस पलटी, 16 घायल
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: निजी बस के नियंत्रण खोने से करीब 16 यात्री घायल हो गए। यह घ
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 03:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: निजी बस के नियंत्रण खोने से करीब 16 यात्री घायल हो गए। यह घटना तीस्ता पुल के आगे घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मयनागुड़ी से जलपाईगुड़ी जाने वाली सड़क पर ही तेज गति से आ रही बस अचानक पलट गई। बस क्रांति से जलपाईगुड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क के दोमहनी मोड़ के पास बस पलट गई। उक्त घटना के तुरंत बाद ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। फिर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने घायलों को उठाकर जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी काफी सहायता की। इस हादसे के बाद काफी देर तक सड़क जाम रहा। लोगों ने बताया कि तेज गति में होने के चलते ही बस पलटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें