बकरी को ले दो परिवारों में विवाद, आठ घायल
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी धान के खेत में बकरी घुसने को लेकर दो परिवारों के बीच जमक
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: धान के खेत में बकरी घुसने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। यह घटना जलपाईगुड़ी बेलाकोबा के ज्वालापाड़ा इलाके की है। मारपीट में दो परिवारों के आठ लोग घायल हुए हैं। सभी का जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। इस घटना को राजनीतिक रंग दे दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को ज्वालापाड़ा लिपिका दास के परिवार के धान के खेत में एक बकरी घुस गया था। नाम नहीं बताने पर खेत के मालिक ने बकरी को मारने की धमकी दी। इसके बाद ही पड़ोस के तृणमूल नेता श्यामल मंडल व माया रास दास का परिवार आक्रोशित हो गया। यहीं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों परिवार के आठ लोग घायल हो गए। दास परिवार दो सदस्य इलाज कराकर शुक्रवार शाम को घर लौटे। इधर, शनिवार सुबह को फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पंचायत सदस्य व तृणमूल कांग्रेस के लोग बारोपेटिया ग्राम पंचायत के तृणमूल नेता के नाम पर धमकी देने लगे। लिपिका दास ने कहा कि बकरी को लेकर विवाद हुआ था। तृणमूल कांग्रेस के नाम पर उनलोगों का धमकी दी जा रही है। वहीं श्यामल मंडल का आरोप है कि लिपिका दास के परिवार वालों ने ही उनलोगों पर हमला किया था। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।