तृणमूल के पाच पंचायत सदस्यों ने दी इस्तीफे की चेतावनी
- अंचल सभापति किसी और को बनाए जाने पर नाराजगी संवाद सूत्र चामुर्ची चामुर्ची अंचल तृणमूल क
- अंचल सभापति किसी और को बनाए जाने पर नाराजगी
संवाद सूत्र, चामुर्ची: चामुर्ची अंचल तृणमूल काग्रेस के अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चामुर्ची तृणमूल काग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। गुरुवार शाम को न्यूडुवार्स डिवीजन में पत्रकार सम्मेलन के जरिए चामुर्ची अंचल तृणमूल काग्रेस का अध्यक्ष जय टोप्पो को बनाने की मांग करते हुए तृणमूल काग्रेस के चामुर्ची ग्राम पंचायत के उप प्रधान सहित पाच सदस्यों ने इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। चामुर्ची ग्राम पंचायत के उप प्रधान धानो मुर्मू ने बताया डेढ़ साल से चामुर्ची अंचल का तृणमूल काग्रेस सभापति नियुक्त नहीं किए जाने से पार्टी संचालन में काफी दिक्कतें आ रही है। अंचल का पूर्ण विस्तार भी नहीं हो पाया है। किसी भी राजनीतिक क्रियाकलाप को सुचारू रूप से चलाने की लिए अंचल कमेटी का पूर्ण गठन किया जाना काफी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तृणमूल काग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं में जय टोप्पो का नाम अंचल सभापति के रूप में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता एवं शीर्ष नेताओं द्वारा भेजा गया था। लेकिन आज उन्हें जानकारी मिली जय टोप्पो के बदले में अन्य किसी को अंचल सभापति का दायित्व दिया जा रहा है। इसी घटनाक्रम के विरोध करते हुए चामुर्ची ग्राम पंचायत के पांच सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। उपप्रधान धानो मुर्मू ने बताया हालाकि वह सभी पार्टी से जुड़े रहेंगे। यदि इस विषय पर पार्टी गंभीरता नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में हम लोग और भी कड़े कदम उठाने के लिए विवश हो जाएंगे।पत्रकार सम्मेलन में तृणमूल काग्रेस जिला कमेटी के महासचिव बाबून गोप एवं संदीप छेत्री ने भी अंचल सभापति जय टोप्पो को ही बनाए जाने की माग को दोहराया। संदीप छेत्री ने बताया पार्टी को मजबूत करने के लिए एक कुशल नेतृत्व वाले अंचल सभापति का प्रस्ताव हम लोगों ने जिला नेतृत्व को भेजा था। हमें जिला कमेटी से भी इस विषय पर हरी झडी मिली थी। लेकिन आज जय टोप्पो के बदले अन्य दूसरे का नाम फिर से अंचल सभापति के रूप में नियुक्ति की जानकारी मिलने से हमें काफी दुख है।