भूटान में एक पुल टूटने से तीन भारतीय की मौत
- छह लोग अभी भी लापता तलाश में जुटी भूटान प्रशासन संवाद सूत्र जयगांव भुटान में एक पुल
- छह लोग अभी भी लापता, तलाश में जुटी भूटान प्रशासन
संवाद सूत्र, जयगांव: भुटान में एक पुल टूटने से 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद से छह मजदूर भी लापता हैं। यह घटना बीते मंगलवार को घटी है। गुरुवार को भूटानी प्रशासन ने तीनों शव को फुन्टछोलिंग मेन गेट के रास्ते जयगाव भेजा गया। यहां से शव जयगाव थाना प्रशासन को हस्तातरण कर दिया गया। तीनो शवो को जयगांव थाना प्रभारी अभिषेक भटाचार्य ने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गत नौ फरवरी को भुटान के दामछु में एक पुल टूटने से यह वहा कार्यरत 3 भारतीय नागरिक की मौत हो गई। छह लोग अभी भी लापता हैं। भूटानी प्रशासन इनकी तलाश में जुटी हुई है। मृतकों की शिनाख्त सिलीगुड़ी डाबग्राम के आसू मजूमदार (31), कूचबिहार माथाभांगा के जयदीप अधिकारी (22) और कूचबिहार घोषकाडंगा के गौतम देव सिंह (20) के रूप में की गई है। तीनों शवों को जयगांव के रास्ते उनके घर भेजवा दिया गया है। लोगों की माने तो उक्त घटना जयगाव से 100 किलोमीटर दूर भूटान के राजधानी थिम्पू के पास की है। यहां भूटान के पारो हवाई अड्डा जाने के लिए नया पुल निर्माण कार्य चल रहा था। उसी पुल के अचानक धंस जाने से हादसा हो गया। भूटान प्रशासन ने तीनों शवों को बरामद कर लिया और छह लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों और उन इलाकों में मातम छा गया है। इसके अलावा छह लोगों के नहीं मिलने से उनके परिवार वाले भी सहमे और डरे हुए हैं।