Move to Jagran APP

जलपाईगुड़ी नपा में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

- नगरपालिका गेट पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर हुई धक्का-मुक्की जागरण

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 04:56 PM (IST)
जलपाईगुड़ी नपा में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जलपाईगुड़ी नपा में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

- नगरपालिका गेट पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर हुई धक्का-मुक्की

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: आवेदन करने के के बावजूद दिव्यांगों को मासिक भत्ता नहीं मिल रहा है। हाउस फॉर ऑल के किस्त का पैसा भी नहीं मिल रहा है। जलपाईगुड़ी नगरपालिका के विभिन्न वार्डो में बदहाल व्यवस्था को लेकर गुरुवार को कांग्रेस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दिन नगरपालिका में घुसने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। अभियान को लेकर नगरपालिका इलाके में तनाव का माहौल देखा गया।

जानकारी के अनुसार नगरपालिका में घुसने के दौरान पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। फिर गेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया। दूसरी तरफ कार्यकर्ता दीवार से छलांग लगाकर भीतर प्रवेश कर गए। यहां नगरपालिका कार्यालय का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलन को रोकने के लिए कोतवाली थाने के आइसी अ‌र्घ्य सरकार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल नगरपालिका परिसर में पहुंची। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारियों को शांत किया जा सका।

टाउन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व नगरपालिका के को-ऑर्डिनेटर अम्लान मुंशी ने कहा कि हाउस फॉर ऑल समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का पैसा नगरपालिका द्वारा हेराफेरी की गई है। जरूरतमंद लोगों तक पैसा या सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही है। शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति है। पेयजल लोगों को नहीं मिल रहा है। इसलिये आज कांग्रेस की ओर से एक रैली निकालकर उक्त बुनियादी व्यवस्थाएं लोगों तक पहुंचाने की मांग की गई है। आज के आंदोलन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिनाकी सेनगुप्ता, युवा कांग्रेस के टाउन ब्लॉक के अध्यक्ष अम्लान मुंशी समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.