Move to Jagran APP

तेंदुए के हमले से चाय बागान की महिला श्रमिक घायल

संवाद सूत्रमालबाजार तेंदुए के हमले के कारण चाय बागान की महिला श्रमिक शीतल मेहार(25)गंभीर

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:19 AM (IST)
तेंदुए के हमले से चाय बागान की महिला श्रमिक घायल
तेंदुए के हमले से चाय बागान की महिला श्रमिक घायल

संवाद सूत्र,मालबाजार: तेंदुए के हमले के कारण चाय बागान की महिला श्रमिक शीतल मेहार(25)गंभीर रूप से घायल हो गई। इसे लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल है। यह घटना गुरुवार को माल ब्लॉक के डामडिम ग्राम पंचायत के आउताधीन बेतगुड़ी चाय बागान की है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बागान में गुप्त पिंजड़ा लगा दिया है। चाय बागान के श्रमिकों ने बताया कि गुरुवार को शीतल बागान में चाय पत्ती तोड़ रही थी। अचानक तेंदुए ने शीतल देवी पर हमला कर दिया। उसके गला,मुख सिर आदि भागों पर अपने पंजे व नकुले दांत से हमला किया। शीतल ने मदद की गुहार लगाई। हो हल्ला की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग गया। खून से लथपथ हालत में शीतल को पहले मालबाजार सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया गया। बागान के मैनेजर शंकर सिन्हा ने बताया कि हम तेंदुए के हमले से परेशान हो गए है।

loksabha election banner

कैप्शन : घायल चाय बागान की श्रमिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.