वाहन पलटने से दो युवकों की मौत, एक जख्मी
संवाद सूत्र बिन्नागुड़ी वाहन पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर च
संवाद सूत्र, बिन्नागुड़ी: वाहन पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोटें आई है। यह घटना रविवार रात को बानरहाट थाना के अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के हिंदी कॉलेज के पास घटी है। मृतक का नाम प्रकाश साह (17) व प्रथम कुमार त्रिवेदी (18) है। इसमें प्रकाश स्थाई रूप से जयगांव का निवासी था, लेकिन वह पिछले कुछ समय से बिन्नागुड़ी डिपो में अपने मौसी के घर पर रह रहा था। वहीं प्रथम कुमार त्रिवेदी बिन्नागुड़ी डिपो का निवासी था। हादसे में घायल विश्वास साह (19) को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को विवाह कार्यक्रम से लौटने के दौरान कॉलेज के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बानरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सक प्रकाश व प्रथम कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं विश्वास साह को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान दीपक श्याम ने दुर्घटना को लेकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। बानरहाट थाना के आईसी समीर कुमार देवसा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।