रसोई गैस के बढ़े कीमत के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला महि
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला महिला काग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। सोमवार को शहर के थाना मोड़ स्थित गैस सेंटर के सामने कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर रसोई गैस का प्रतीक बनाकर खाना बनाया। रसोई गैस के अलावा जरूरत के दूसरी सामग्री के कीमतों में हुई बढ़ोतरी का भी विरोध दर्ज कराया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल घोष दास्तिदार, टान ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष पिनाकी सेनगुप्ता समेत अन्य महिला नेतृत्व मौजूद थे। महिला कांग्रेस की जिला नेत्री रुमा मुंसी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार जिस प्रकार काम कर रही है, इससे देश का भला होने वाला नहीं है। वर्तमान समय देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया।