Move to Jagran APP

तेंदुए के हमले में युवक घायल

संवाद सूत्र बानरहाट गाय को बचाने के दौरान तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हो गया। यह घ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:13 PM (IST)
तेंदुए के हमले में युवक घायल
तेंदुए के हमले में युवक घायल

संवाद सूत्र, बानरहाट: गाय को बचाने के दौरान तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर को डुआर्स के बंद रेडबैंक चाय बागान के शालबानी डिवीजन में घटी है। घायल युवक का नाम प्रेमतुस उरांव है। घटना के तुरंत बाद ही उसे स्थानीय लोगों की मदद से बानरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वीरपाड़ा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

prime article banner

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी प्रेमतुस अपना गाय लाने शालबानी डिवीजन के गुआबाड़ी इलाके में गया था। इधर, तेंदुआ उस गाय को अपना शिकार बनाना चाह रहा था। गाय को बचाने के दौरान ही तेंदुए ने प्रेमतुस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके आंख के बाएं किनारे, छाती समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटठें आई है। लगातार हो रहे हाथी व तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। उक्त समस्या को लेकर गत 27 जनवरी को लोगों के 31 सी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके अपना रोष भी प्रकट किया था। बिन्नागुड़ी वाईल्ड लाइफ के वार्डन ने कहा कि घायल का पूरा इलाज वन विभाग की ओर से किया जा रहा है। नियमानुसार उसे मुआवजा भी दिया जाएगा। आगामी कुछ दिनों तक वनकर्मियों द्वारा गश्त लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.