महिला की हत्या, दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र वीरपाड़ा लंकापाड़ा के बाद अब डिमडिमा चाय बागान में हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: लंकापाड़ा के बाद अब डिमडिमा चाय बागान में हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुधवार शाम को दो युवकों ने मिलकर एक महिला को मार डाला। मृतक का नाम अनिता उरांव (60) है। वह डिमडिमा चाय बागान के न्यू लाइन की रहने वाली थी। वीरपाड़ा पुलिस ने हत्या के आरोप में अमित उरांव और मिलन लाकड़ा को गिरफ्तार किया है। वीरपाड़ा के सीआई अरमेश सिंह ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना अरोप स्वीकार किया है। गुरुवार दोनों को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें