एक करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: कोतवाली पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पुलिस ने दो करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया। इसमें 1 किलो ब्राउन सुगर, 10 किलो गांजा व 45 किलो अफीम शामिल है। अभियान के दो लोगों को पकड़ा गया। इसमें सोहनलाम हरीराम बिसनोई (35) व सुखराम हरीराम बिसनोई (30) है। दोनों राजस्थान के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि मादक मणीपुर से नेपाल ले जाया जा रहा था। गुरुवार दोनों को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें