Move to Jagran APP

भाजपा संचालक समिति का गठन

संवाद सूत्र चामुर्ची चामुर्ची ग्राम पंचायत इलाके में भाजपा द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:02 AM (IST)
भाजपा संचालक समिति का गठन
भाजपा संचालक समिति का गठन

संवाद सूत्र, चामुर्ची :चामुर्ची ग्राम पंचायत इलाके में भाजपा द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक भाजपा सदस्य संख्या बढ़ाने के लक्ष्य से चामुची ग्राम पंचायत भाजपा संचालक कमेटी का गठन किया गया है ।इस विषय की जानकारी आज धुपगुड़ी उत्तर मंडल के बानरहाट ब्लॉक भाजपा समिति के अध्यक्ष उमेश यादव ने दी। उन्होंने बताया चामुर्ची ग्राम पंचायत के संचालक कमेटी का प्रमुख संजीत गुरुंग को बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी मे 15 सदस्यों को स्थान दिया गया है। उमेश यादव ने बताया संचालक समिति संयोजक के तौर मनजीत कामी, महेश्वर महली एवं अमर लामा को नियुक्त किया गया है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में चामुर्ची के प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए कमेटी बनाई गई है। चामुर्ची ग्राम पंचायत भाजपा संचालक कमेटी के प्रमुख संजीत गुरुंग ने बताया पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। संगठन विस्तार को लेकर लगातार कार्यक्रम होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.