राणी सती दादी के पूजन पर भजन कीर्तन
रानीगंज : श्री रानी सती सत्संग समिति की ओर से सराफ धर्मशाला में आयोजित मंगल पाठ में बड़ीं संख्या में
रानीगंज : श्री रानी सती सत्संग समिति की ओर से सराफ धर्मशाला में आयोजित मंगल पाठ में बड़ीं संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके पश्चात राणी सती दादी का पूजन व अखंड ज्योति जलाई गई। रानीगंज के भजन कलाकार विवेक बगड़िया एवं अशोक संथालिया ने दादी पर आधारित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के अध्यक्ष महेश तोदी, सचिव अनिल क्याल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश क्याल ने बताया कि परम आराध्य श्री दादी जी का प्रताप व वैभव अपरंपार है। निस्वार्थ कृपा बरसाने वाली रानी सती दादी अपने भक्तों पर अपार कृपा प्रकट करती है। रानी सती दादी स्त्री शक्ति का प्रतीक और मां दुर्गा का अवतार है। उन्होंने बतलाया कि रानी सती दादी काफी जागृत देवी है। अपने सभी भक्तों पर सदैव कृपा बरसाती हैं दुखों का निवारण करती है। इस मौके पर संस्था की ओर से अजीत क्याल ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा। मौके पर कोलकाता से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से दादी की महिमा भक्तों को सुनाई।