मौसमी ने विश्वनाथ से ऐंठे थे 10-12 लाख रुपये
दुर्गापुर : धनबाद के झरिया निवासी कोलकर्मी विश्वनाथ नाग की फेसबुक की महिला दोस्त के घर ह
दुर्गापुर : धनबाद के झरिया निवासी कोलकर्मी विश्वनाथ नाग की फेसबुक की महिला दोस्त के घर हुई मौत मामले में पुलिस जांच में जुटी है। जिसमें पुलिस ने विश्वनाथ के परिवार वालों का बयान शुक्रवार की रात दर्ज किया। वहीं मौसमी के घर जाकर कई कागजात भी जब्त किया। ताकि मौत के रहस्य से पर्दा हट सके। एक तरफ रिमांड अवधि में मौसमी व उसके पति शांतनु मौत को आत्महत्या का मामला ही बता रहे है, जबकि विश्वनाथ के घरवाले इसे साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच में इस मौत का रहस्य खुलने का इंतजार सभी को है।
वहीं जांच में पाया गया है कि विश्वनाथ ने मौसमी व उसके पति को 10-12 लाख रुपये दिये थे। वह रुपये किस लिए विश्वनाथ ने दिये थे या ब्लैकमे¨लग कर उससे रुपये लिए गए थे, यह भी जानने का प्रयास पुलिस कर रही है। शुक्रवार शाम विश्वनाथ की दीदी, बहन, जमाई व अन्य रिश्तेदार भी दुर्गापुर थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। विश्वनाथ के मामा ज्ञान शंकर नाग ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए हमलोगों को बुलाया था। जहां पुलिस ने घरवालों का बयान दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह साजिश के तहत हत्या का मामला है। क्योंकि विश्वनाथ के चेहरे पर जख्म का निशान था। इस कारण पुलिस को जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
बहन पुतुल नाग ने कहा कि साजिश के तहत यह हत्या हुई है, जिसमें और भी लोग शामिल थे। वहीं उनलोगों ने 10-12 लाख रुपया भाई से लिया है। घरवालों से पूछताछ कर पुलिस मौसमी के घर भी गई। जहां से पुलिस ने कई कागजात जब्त किए। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ, मौसमी के पति शांतनु के साथ कोई व्यवसाय भी शुरू करना चाहता था, जिसके लिए रुपये दिए थे। पुलिस पहले ही फंदा वाले दुपट्टा, विश्वनाथ की बाइक व अन्य सामान को जब्त किया है। वहीं थाना के समक्ष मौसमी के पति शांतनु ने मीडिया कर्मियों पर भी हाथ छोड़ने की कोशिश की।
कोट .....
पुलिस ने कई मौसमी के घर से कागजात जब्त किया है। वे लोग कोई व्यवसाय शुरू करने वाले थे, उसकी जांच के लिए कागजात जब्त किया गया है। ताकि सच्चाई सामने आए। वहीं उसके परिवार वालों का भी बयान लिया गया है।
उमेश गणपत खांडबहाले, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व, आसनसोल।