हार छिनतई मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
दुर्गापुर : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा आदर्श पल्ली इलाके के एक आश्रम में कीर्तन के दौरान दो महिला
दुर्गापुर : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा आदर्श पल्ली इलाके के एक आश्रम में कीर्तन के दौरान दो महिलाओं के गले का हार गायब करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं उन्हें दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि में पुलिस पूछताछ कर उनसे जेवरात बरामद करने के साथ उनके गिरोह का खुलासा करने की कोशिश करेगी।कटवा के आदर्श पल्ली इलाके के एक आश्रम में दो दिन पहले कीर्तन का कार्यक्रम था। जहां काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। कीर्तन के दौरान वहां से दो महिलाओं के गले का हार गायब हो गया था। जिसकी शिकायत बंकीमचंद्र देवनाथ ने कटवा थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम में सभी परिचित महिलाएं थी, केवल चार महिलाएं अंजान थी। उनका हुलिया भी उन्होंने पुलिस को बताया था। उस मामले की जांच करत हुए कटवा पुलिस ने स्टेशन इलाके से नदिया जिले के नवदीप निवासी मोना माल एवं राधा माल को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ हो रही है। अब तक हार बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ कर हार बरामद किया जाएगा एवं इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। एक गिरोह है जो धार्मिक कार्यक्रमों में जाकर इस तरह की घटना को अंजाम देता है। कुछ वर्ष पहले वीरभूम जिले के सिउरी इलाके के एक गैंग को पकड़ा गया था।